वियाना में ईरान, यूरोपीय संघ और अमरीका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आरंभ हो गई है।
वियाना से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस त्रिपक्षीय वार्ता में ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, यूरोपीय संघ की प्रतिनिधि कैथ्रिन एश्टन और अमरीका के उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्ज़ भाग ले रहे हैं। ईरान व गुट पांच धन एक के बीच वार्ता का दसवां व निर्णायक चरण बुधवार को वियाना में आरंभ हो गया है। वार्ता का यह चरण निर्धारित समय सीमा अर्थात 24 नवम्बर तक जारी रह सकता है।
इस बीच सूचना है कि अमरीकी विदेश मंत्री जान केरी भी वार्ता में भाग लेने के लिए वियाना पहुंच रहे हैं। अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने बताया कि विदेश मंत्री ब्रिटेन व कुछ अन्य देशों की यात्रा पूरी करने के बाद पेरिस पहुंचे हैं और गुरुवार की रात परमाणु वार्ता में भाग लेने के लिए वियाना रवाना हो जाएंगे।
20 नवंबर 2014 - 20:16
समाचार कोड: 652719
वियाना में ईरान, यूरोपीय संघ और अमरीका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आरंभ हो गई है।