20 नवंबर 2014 - 20:14
 इस्राईली जेलों में फ़िलिस्तीनी बच्चों को बड़ी संख्या

फ़िलिस्तीनियों का कहना है कि ज़ायोनी शासन ने वर्ष 2000 से अतिग्रहित पश्चिमी तट और पूर्वी बैतुल मुक़द्दस से लगभग दस हज़ार बच्चों को गिरफ़्तार किया है।

फ़िलिस्तीनियों का कहना है कि ज़ायोनी शासन ने वर्ष 2000 से अतिग्रहित पश्चिमी तट और पूर्वी बैतुल मुक़द्दस से लगभग दस हज़ार बच्चों को गिरफ़्तार किया है।
फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन पीएलओ के एक अधिकारी ईसा क़राक़े ने इसी प्रकार बताया कि ज़ायोनी शासन की जेलों में बंदियों के अधिकारों का नियमित और अपमानजनक ढंग से हनन किया जाता है। यह बयान संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा बाल अधिकारों के कन्वेंशन को स्वीकृति दिए जाने की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामने आया है।
क़राक़े ने बताया कि तेल अवीव ने जून के महीने से लगभग तीन हज़ार फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया है जिनमें से लगभग तीस प्रतिशत बच्चे हैं।