पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा है कि आतंकी संगठन आईएस को पाकिस्तान व अफ़ग़ानिस्तान में उभरने नहीं दिया जाएगा।
जनरल राहील शरीफ़ ने यह बात वाशिंग्टन में अमरीका के लिए पाकिस्तानी राजदूत जलील अब्बास जीलानी की ओर से सैन्य शिष्टमंडल के सम्मान में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान व अफ़ग़ानिस्तान के लिए अमरीका के विशेष प्रतिनिधि डान फ़िल्डमैन सहित कई वरिष्ठ अमरीकी अधिकारियों ने भी भाग लिया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अपनी अमरीका यात्रा पर संतोष जताते हुए कहा कि द्विपक्षीय सैन्य संबंधों के बारे में अपने अमरीकी समकक्षों से उनकी बहुत अच्छी मुलाक़ातें हुई हैं।
जनरल राहील शरीफ़ ने अमरीकी सिनेट के विदेश नीति, सशस्त्र सेना और गुप्तचर विभाग की समितियों से संबंधित सांसदों से सैन्य संबंधों और अफ़ग़ानिस्तान सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के मामलों पर भी बातचीत की।
20 नवंबर 2014 - 20:12
समाचार कोड: 652717
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा है कि आतंकी संगठन आईएस को पाकिस्तान व अफ़ग़ानिस्तान में उभरने नहीं दिया जाएगा।