अवैध अधिकृत फ़िलस्तीन अर्थात इस्राईल के भीतर ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनी मज़दूरों कर्मचारियों को अपने कारख़ानों से बाहर निकालना शुरू कर दिया है।
बैतुल मुक़द्दस शहर में शुरू होने वाली झड़पों के अन्य क्षेत्रों में भी फैल जाने के बाद तनाव बहुत अधिक बढ़ गया है जबकि अरीहा नगर में इस्राईली प्रशासन ने फ़िलिस्तीनी परिवारों को अपने घर ख़ाली कर देने का आदेश दिया है। ज़ायोनी शासन इन घरों को ध्वस्त कर देने की योजना बना रहा है।
फ़िलिस्तीपी सांसद अहमद तैयबी ने कहा कि ज़ायोनी सरकार जातिवादी कार्यवाहियां कर रही है।
इस्राईली प्रधानमंत्री ने ज़ायोनी हमलों पर जवाबी कार्यवाही करने वाले फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं को आतंकवादी ठहराते हुए धमकी दी है कि उनके घरों को ध्वस्त किया जाएगा।
दूसरी ओर बैतुल मुक़द्दस में बृहस्पतिवार को भी झड़पें जारी रहीं। यह झड़पें जबलुल मुकब्बर क्षेत्र में सुबह से ही शुरू हो गई थीं।
ज़ायोनी सुरक्षा बलों ने फ़िलिस्तीनियों पर आंसू गैस के गोले और साउंड बम फेंके जबकि फिलिस्तीनियों ने जवाब में पथराव किया।
सूचना है कि कुछ ज़ायोनी फिर बृहस्पतिवार को मस्जिदुल अक़सा में घुसे।
दूसरी ओर इस्राईली सेना ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान ग़ज़्ज़ा पट्टी से मीज़ाइल परीक्षण किया गया है।
20 नवंबर 2014 - 20:09
समाचार कोड: 652714
अवैध अधिकृत फ़िलस्तीन अर्थात इस्राईल के भीतर ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनी मज़दूरों कर्मचारियों को अपने कारख़ानों से बाहर निकालना शुरू कर दिया है।