20 नवंबर 2014 - 20:02
 सेना की तैनाती का मुद्दा, इस्राईली अधिकारियों में ठनी

इस्राईल के युद्धमंत्री मोशे यालून ने पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में सेना की तैनाती के ज़ायोनी प्रधानमंत्री के फ़ैसले का विरोध किया है।

इस्राईल के युद्धमंत्री मोशे यालून ने पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में सेना की तैनाती के ज़ायोनी प्रधानमंत्री के फ़ैसले का विरोध किया है।
पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के सैन्यकरण की योजना के विरोध को इस्राईली सेना के कई अन्य अधिकारियों और इसी प्रकार पुलिस अधिकारियों का भी समर्थन मिला है। हालांकि यालून के पूर्ववर्ती शाओल मोफ़ाज़ और चरमपंथी शास पार्टी के प्रमुख आर्ये डेरी सहित अनेक ज़ायोनी मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने सेना तैनात किए जाने की योजना का समर्थन किया है।
यह भी सुझाव दिया गया है कि सेना के बजाए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाए। इसी प्रकार की दो टुकड़ियों को हाल ही में अतिग्रहित पश्चिमी तट से बैतुलमुक़द्दस ले जाया गया है।