19 नवंबर 2014 - 21:06
"सी-फ़ोर" बम तकनीक isil के क़ब्ज़े में।

इराकी जनता के नरसंहार के लिए कार बम विस्फोट दाइश के पास एक महत्वपूर्ण हथकंडह है जिसके बलबूते पर दाइश आसानी से इराक में आतंक फैलाकर अधिक क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले सकता है

अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबनाः इराकी जनता के नरसंहार के लिए कार बम विस्फोट दाइश के पास एक महत्वपूर्ण हथकंडह है जिसके बलबूते पर दाइश आसानी से इराक में आतंक फैलाकर अधिक क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले सकता है, हाल के दिनों इस आतंकवादी गुट ने आधुनिक तकनीक के चलते ज़यादा पावर वाले बम बनाना शुरू कर दिए हैं जो इराकी सेना की ब्लड प्रूफ वाहनों को भी आसानी से उड़ा सकते हैं।
दाइश के अधिकांश आतंकवादी सद्दाम की सेना के कमांडर हैं इसलिए वे हथगोले तैयार करने और उन्हें जमीन में छुपाने में करने में विशेषता रखते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह गिरोह बम बनाने में विस्फोटक का उपयोग कर रहा है जो कंडक्टर और तकरीत पर कब्जा करने के बाद उसके हाथ लगा है।
बिती समूह के तत्वों ने दाइश को बम लगाने का एक तरीका बताया है कि वह देश में बम रखते हुए कुछ बम एक साथ जोड़कर रखें ताकि एक बम विस्फोट से बाकी वाले भी धमाका करें जिसकी वजह से भारी मार की जा सके ।