बहरैन की अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी के महासचिव शेख अली सलमान ने एक बयान में कहा है कि सार्वजनिक मतों से चयन न होने वाला विधान बनाने वाला विभाग सरकार विरोधियों के दमन में कभी सफल नहीं हो सकता है। बहरैन की अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी के महासचिव शेख अली सलमान ने एक संवाददाता सम्मेलन में बहरैन में होने वाले दिखावटी चुनाव के बाईकॉट को बहरैनी जनता का अधिकार बताया और कहा कि ऐसी सरकार के दौर में जिस में जनता को कोई अधिकार न हो और सब कुछ सरकार के अधिकार में हो, चुनाव किस प्रकार के हो सकते हैं इसका विवरण बयान किए जाने की कोई जरूरत ही महसूस नहीं की जाती।
उन्होंने कहा कि ताक़त के इस्तेमाल से सार्वजनिक भावनाओं को कभी नहीं दबाया जा सकता। शेख अली सलमान ने बहरैनी जनता की ओर से चुनाव के बाईकॉट के मामले में सरकार की ओर से दी जाने वाली धमकी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता का यह अधिकार है कि वह ऐसे चुनाव का बाईकॉट करें जो उनकी नजर में स्वतंत्र नहीं और किसी भी कानून के आधार पर उन्हें प्रदर्शित चुनाव में भाग लेने पर मजबूर नहीं किया जा सकता।
19 नवंबर 2014 - 20:41
समाचार कोड: 652498
बहरैन की अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी के महासचिव शेख अली सलमान ने एक बयान में कहा है कि सार्वजनिक मतों से चयन न होने वाला विधान बनाने वाला विभाग सरकार विरोधियों के दमन में कभी सफल नहीं हो सकता है।