फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन जेहादे इस्लामी ने इस्राईल के मंत्रीमणडल की ओर से लिए गए हालिया निर्णय को युद्ध के समान बताया है।
ज़ायोनी मंत्रीमण्डल के हालिया निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया स्वरूप जेहादे इस्लामी ने कहा है कि बैतुल मुक़द्दस के कालोनी वासियों को शस्त्र रख कर चलने की अनुमति देना फ़िलिस्तीनियों के साथ युद्ध के समान है। जेहादे इस्लामी के वरिष्ठ नेता यूसुफ़ हसाएना ने बुधवार को इस्राईल के मंत्रीमण्डल द्वारा लिए गए इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है कि बैतुल मुक़द्द में रहने वाले कालोनीवासी अब अपने साथ शस्त्र रखकर चल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय, निहत्थे फिलिस्तीनियों के साथ युद्ध करने के लिए हरी झडीं के समान है।
ज्ञात रहे कि इस्राईल के मंत्रीमंडल ने यह निर्णय लिया है कि कालोनीवासी अपने साथ शस्त्र रखकर निकल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ दिनों के दौरान बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनियों के बीच तनाव बहुत बढ़ चुका है।
19 नवंबर 2014 - 19:36
समाचार कोड: 652478
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन जेहादे इस्लामी ने इस्राईल के मंत्रीमणडल की ओर से लिए गए हालिया निर्णय को युद्ध के समान बताया है।