सीरिया सरकार के विरोधी गठबंधन के प्रमुख ने कहा है कि बश्शार असद की सरकार वैध है।
मआज़ अलख़तीब ने कहा है कि मैं अबतक ग़लती पर था और असद की सरकार ही सीरिया की वैध एवं लोकतांत्रिक सरकार है। मआज़ अलख़तीब ने अपने ट्वीटर में अपने पेज पर लिखा है कि बश्शार असद की सरकार वैध सरकार है जो आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले मैं ग़लती से यह सोचता था कि कुछ अरब और पश्चिमी देश एवं तुर्की, सीरिया की जनता की सहायता करना चाहते हैं जबकि एसी नहीं है।
तुर्की की ऊलोसाल साइट के अनुसार सीरिया सरकार के विरोधी संगठन के प्रमुख ने कहा कि सीरिया के मित्र कहे जाने वाले देश वास्तव में उसके शत्रु हैं। मआज़ अलख़तीब ने कहा कि यह देश, आतंकवादियों के साथ पूर्ण सहयोग करके वास्तव में सीरिया का विनाश कर रहे हैं।
19 नवंबर 2014 - 19:34
समाचार कोड: 652476
सीरिया सरकार के विरोधी गठबंधन के प्रमुख ने कहा है कि बश्शार असद की सरकार वैध है।