19 नवंबर 2014 - 19:32
 सीरिया में फ़्रांस के 50 युवा मारे गए

फ़्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनके देश के 50 युवा सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों में मारे गए हैं।

फ़्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनके देश के 50 युवा सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों में मारे गए हैं।
समाचारपत्र फिगारो के अनुसार मेनोएल वालेस ने बुधवार को इस बात की पुष्ट की है कि 50 फ़्रांसीसी युवा, सीरिया में आतंकवादी कार्यवाहियों में मारे जा चुके हैं।  उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस के यह युवा, सीरिया में आतंकवादियों के साथ हिंसक कार्यवाहियों में व्यस्त थे।
फ़्रांस के प्रधानमंत्री का यह भी कहना था कि इस देश के लगभग 1000 नागरिक इस समय सीरिया में आतंकवादियों के साथ मौजूद हैं।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बातें फ़्रांस की सरकार को आतंकवाद के विरुद्ध जारी अभियान में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती  है।  इसी बीच फ़्रांस के दक्षिणपंथी दल के नेता मारिन ने कहा है कि सीरिया में मौजूद फ़्रांसीसी नागरिकों की संख्या 1000 नहीं बल्कि लगभग 4000 है।
ज्ञात रहे कि अन्य पश्चिमी सरकारों की भांति फ़्रांस की सरकार भी सीरिया की सरकार के विरोधियों को सशस्त्र करने की समर्थक रही है, अब अपने देश के युवाओं की सीरिया में उपस्थिति से चिंतित है।  वे पश्चिमी देश जो सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को सशस्त्र करने का समर्नथ करते रहे हैं और इस क्षेत्र में उन्होंने सहायता भी की है अब अपने ही देश के आतंकवादियों की सीरिया से स्वदेश वापसी से बहुत ही भयभीत हैं।