मिस्र के गृह मंत्रालय ने हर प्रकार के धरने-प्रदर्शन को कड़ाई से कुचलने की धमकी दी है।
मिस्री गृह मंत्री मोहम्मद इब्राहीम ने कहा कि जो विरोधी 28 नवंबर को प्रदर्शन करना चाहते हैं, सुरक्षा तंत्र उसे कड़ाई से कुचल देगा और ज़रूरत पड़ी तो गोली भी चलायी जा सकती है। मिस्र में कुछ विरोधी गुटों ने इस्लामी इंतेफ़ाज़ा के नाम से 28 नवंबर को हाथ में क़ुरआन लेकर प्रदर्शन करने की योजना बना रखी है।
मिस्री गृह मंत्री ने कहा कि क़ानून के कार्यक्षेत्र से बाहर हर क़दम से कड़ाई से निपटा जाएगा और सुरक्षा तंत्र की ज़िम्मेदारी है कि वह क़ानून का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटे।
19 नवंबर 2014 - 19:29
समाचार कोड: 652473
मिस्र के गृह मंत्रालय ने हर प्रकार के धरने-प्रदर्शन को कड़ाई से कुचलने की धमकी दी है।