इराक़ी सेना को देश के पूर्वी प्रांत दियाला में तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से 8 गांवों को स्वतंत्र कराने में कामयाबी मिली।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार दियाला प्रांत के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस, सेना और स्वयं सेवियों की संयुक्त कार्यवाही से बाक़ूबा के पूर्वोत्तर में स्थित अस्सादिया इलाक़े के 8 गांव आईएसआईएल के क़ब्ज़े से आज़ाद हो गए। इराक़ी सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही में आईएसआईएल का एक सरग़ना मारा गया।
इस बीच दियाला प्रांत के राज्यपाल मुसन्ना अली अत्तमीमी ने भी बताया कि पिछले चौबीस घंटे में सादिया इलाक़े के गांवों को आज़ाद कराने के दौरान इराक़ी सेना की कार्यवाही में 30 आतंकवादी ढेर हो गए जिनमें कुछ अरब थे और कुछ अन्य देशों से आए थे। इराक़ी गृह मंत्रालय ने भी पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर के दक्षिण-पश्चिम में 6 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना दी है।
दूसरी ओर आईएसआईएल के आतंकवादियों ने अलअंबार प्रांत के रोमादी शहर के पश्चिम में स्थित अलबग़दादी इलाक़े पर मार्टर गोले से हमला किया जिसमें एक इराक़ी सैनिक और 2 क़बायली संघर्षकर्ता हताहत हुए। इसी प्रकार पूर्वी बग़दाद में अज्ञात आक्रमणकारियों के हमले में इराक़ी पुलिस का एक अधिकारी हताहत हुआ।
इस बीच उत्तरी इराक़ के अरबील में आतंकवादी हमले मे 6 लोग हताहत हुए। फ़्रांस के टीवी चैनल-24 के अनुसार यह धमाका अरबील की नगरपालिका की बिल्डिंग के परिसर में हुआ जिसमें 29 अन्य लोग घायल भी हुए।
19 नवंबर 2014 - 19:24
समाचार कोड: 652467
इराक़ी सेना को देश के पूर्वी प्रांत दियाला में तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से 8 गांवों को स्वतंत्र कराने में कामयाबी मिली।