ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी मछुवारों की नावों और किसानों के घरों पर गोलीबारी की।क़ुद्स के अतिग्रहणकारी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए दक्षिणी ग़ज़्ज़ा के ख़ान यूनुस इलाक़े की ख़ज़ाआ कालोनी के निवासियों के घरों पर बुधवार की सुबह गोलीबारी की। इसी प्रकार ज़ायोनी युद्धक नौकाओं ने दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में रफ़ह के तटों पर फ़िलिस्तीनी मछुवारों की नौकाओं पर फ़ायरिंग करके उन्हें काम करने से रोक दिया।यह ऐसी स्थिति में है जब फ़िलिस्तीनी मछुवारों पर ग़ज़्ज़ा के जलक्षेत्र में मछली का शिकार करने पर बहुत सी पाबंदियां लगी हुयी हैं।ग़ज़्ज़ा पर 50 दिवसीय थोपे गए युद्ध के बाद मिस्र की मध्यस्थता से ज़ायोनी शासन की फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों के साथ संधि के बावजूद, ज़ायोनी सैनिक आए दिन ग़ज़्ज़ा के पूर्वी और उत्तरी इलाक़ों में फ़िलिस्तीनी किसानों पर फ़ायरिंग द्वारा इस संधि का उल्लंघन करते रहते हैं।
ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग के कारण फ़िलिस्तीनी किसान काम नहीं कर पा रहे हैं।
शहीद अब्दुर्रहमान अश्शलूदी का घर ध्वस्त
इसी मध्य इस्राईली सैनिकों ने बुधवार को फिलिस्तीनी शहीद अब्दुर्रहमान अश्शलूदी के घर को धमाके से उड़ा दिया। अश्शलूदी के घर को इस्राईली प्रधानमंत्री नेतेन्याहू के आदेश के बाद धमाके से उड़ाया गया।गत २३ अक्तूबर को अब्दुर्रहमान अश्शलूदी नामक एक फिलिस्तीनी युवा की कार बेकाबू होकर ट्राम स्टेशन पर खड़े लोगों से टकरा गया थी जिसस दो लोग मारे गये थे।
इस्राईली सैनिकों ने २१ वर्षीय अब्दुर्रहमान अश्शलूदी को यह कह कर गोली मार दी थी कि उसने जानबूझ कर हमला किया था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने भी बताया था कि अश्शलूदी की गाड़ी बेकाबू हो गयी थी।शहीद अश्शलूदी की मां ने बताया है कि इस्राईली सैनिकों ने रात एक बजे घर पर हमला किया और इमारत में रहने वाले पांचों फिलिस्तीनी परिवारों को बाहर निकाल दिया और फिर चौथी मंजिल पर अश्शलूदी के घर फ्लैट को धमाके से उड़ा दिया जिसके मलबे से सड़क पर खड़ी एक कार भी तबाह हो गयी।शहीद अश्शलूदी की मां के अनुसार, इस्राईली सैनिकों ने केवल उनका घर ही धमाके से नहीं उड़ाया बल्कि इससे पड़ोसियों के घर भी तबाह हो गये और इस्राईली सैनिकों ने घर में रखे बिस्तरों पर पेशाब किया और घर का सारा सामान तबाह कर दिया।इस्राईली प्रधानमंत्री नेतेन्याहू ने कहा है कि हमला करने वाले फिलिस्तीनियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी और अश्शलूबी का घर उन्हीं के आदेश से तबाह किया गया है इसके अलावा मंगलवार को बैतुल मुकद्दस में दो फिलिस्तीनियों द्वारा आत्मघाती आक्रमण के बाद फिलिस्तीनियों के खिलाफ इस्राईली सैनिकों के आक्रमणों में तेज़ी आयी गयी है।
19 नवंबर 2014 - 19:05
समाचार कोड: 652458
ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी मछुवारों की नावों और किसानों के घरों पर गोलीबारी की।