अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़द्दस नगर तथा अन्य क्षेत्रों में तनाव व्याप्त है। सूचना है कि ब़ैतुल मुक़द्दसम में फ़िलिस्तीनी युवाओं के हमले में घायल होने वाला इस्राईली पुलिसकर्मी मारा गया है जिसके बाद हमले में मरने वाले ज़ायोनियों की संख्या 5 हो गई है।
ज्ञात रहे कि हमला करने वाले दोनों फ़िलिस्तीनी भी ज़ायोनी सेना की फ़ायरिंग में शहीद हो गए थे।
दूसरी ओर कफ़र शब्आ क्षेत्र में तीन ज़ायोनी घायल हो गए हैं।मुसलमानों के पवित्र नगर मस्जिदु अक़सा पर ज़ायोनियों के बार बार के हमले, फ़िलिस्तीनी ड्राइवर की उसकी बस के भीतर चरमपंथी यहूदियों के हाथों रससी से गला धूंट कर हत्या तथा फ़िलिस्तीनियों पर और भी कई हमलों से क्षुब्ध फ़िलिस्तीनी युवाओं ने जवाबी हमले तेज़ कर दिए हैं।
हमास संगठन ने फ़िलिस्तीनियों के जवाबी हमले का समर्थन करते हुए इसे तीसरे इंतेफ़ाज़ा आंदोलन का नाम दिया है।
19 नवंबर 2014 - 18:54
समाचार कोड: 652455
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़द्दस नगर तथा अन्य क्षेत्रों में तनाव व्याप्त है।