अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी ने कहा है कि आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए अमरीका को मध्यपूर्व क्षेत्र में अपने प्रभाव को और अधिक बढ़ाना चाहिए।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्री जानकैरी ने वाशिंग्टन में कहा कि अमरीका को मध्यपूर्व के क्षेत्र में अपने प्रभाव को और अधिक बढ़ाना चाहिए क्योंकि क्षेत्र का संकट, प्रत्यक्ष रूप से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी अर्थव्यस्था से जुड़ा हुआ है।अमरीकी विदेशमंत्री ने दावा किया कि अमरीका मध्यपूर्व में अपने शत्रुओं की तलाश में नहीं है बल्कि क्षेत्र में आईएसआईएल के प्रभाव से मुक़ाबले का प्रयास कर रहा है। अमरीकी विदेशमंत्री का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि आईएसआईएल ने अमरीकी सहायता कर्मी पीटर कासिंग और सीरिया के 18 सैनिकों के गला काटने का वीडियो जारी किया है।
18 नवंबर 2014 - 19:27
समाचार कोड: 652230
अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी ने कहा है कि आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए अमरीका को मध्यपूर्व क्षेत्र में अपने प्रभाव को और अधिक बढ़ाना चाहिए।