18 नवंबर 2014 - 19:19
 ईरान के साथ हो सकता है परमाणु समझौता

अमरीकी विदेश मंत्री ने ईरान के साथ परमाणु सहमति होने की आशा जताते हुए एक बार फिर दावा किया कि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने को साबित करे।

अमरीकी विदेश मंत्री ने ईरान के साथ परमाणु सहमति होने की आशा जताते हुए एक बार फिर दावा किया कि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने को साबित करे।
जॉन केरी ने अपने ब्रितानी समकक्ष फ़िलिप हैमंड के साथ पत्रकारों के बीच कहा, “ सहमति होने की उम्मीद करते हैं और ईरान को चाहिए कि हमारे साथ सहयोग करे और सभी संभावित उपाय के ज़रिए दुनिया के सामने अपने परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने को सिद्ध करे।”
ब्रितानी विदेश मंत्री फ़िलिप हैमन्ड ने भी कहा, “ ईरान और गुट पांच धन एक के बीच वियना में परमाणु वार्ता कठिन होगी लेकिन मेरा विश्वास है कि परमाणु सहमति हासिल हो सकती है।”
यह बयान ऐसी स्थिति सामने आए हैं जब अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है और तकनीकी आयाम पर आधारित अपनी अनेक रिपोर्टों में ईरान की परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने की पुष्टि की है।टीकाकारों का मानना है कि कुछ पश्चिमी देशों की रुकावट डालने और विशिष्टता लेने की आदत, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में सहमति बनने के मार्ग में बाधा बनी हुयी है।अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने ब्रिटेन रवाना होने से पहले सोमवार को कहा था कि परमाणु वार्ता निर्णायक दौर में पहुंच गयी है।उल्लेखनीय है कि ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ के नेतृत्व में ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम मंगलवार की सुबह वियना पहुंची है जहां ईरान और गुट पांच धन एक के बीच व्यापक परमाणु सहमति की प्राप्ति के लिए दसवें चरण की बातचीत शुरु होगी।