18 नवंबर 2014 - 19:14
 ईरान, नये ड्रोन का अनावरण

दक्षिणी ईरान के कीश आज़ाद इलाक़े में ईरान ने नए ड्रोन और हेलीकाप्टर का अनावरण किया है।

दक्षिणी ईरान के कीश आज़ाद इलाक़े में ईरान ने नए ड्रोन और हेलीकाप्टर का अनावरण किया है।
इस नए हेलीकाप्टर का नाम सोर्ना है जिसका कीश में ईरान की एरोस्पेस उद्योग की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में अनावरण किया गया। सोर्ना हेलीकाप्टर फ़ोर सिटर है और इसके इंजन की ताक़त 300 हॉर्स पावर है।
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कीश में सातवीं अंतर्राष्ट्रीय एरोस्पेस उद्योग प्रदर्शनी में ईरान के रक्षा उद्योग ने अबाबील-3 ड्रोन विमान का अनावरण किया। स्वेदश निर्मित यह ड्रोन आधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसे टोही मिशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी प्रकार यह विमान 8 घंटे लगातार उड़ सकता है और 250 किलोमीटर के रेडियस में प्रभावी है। यह ड्रोन विमान 15000 फ़ीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है और साथ ही ज़मीन पर स्थित कंट्रोल स्टेशन या किसी दूसरे प्लेटफ़ार्म को चित्र भेज सकता है।