18 नवंबर 2014 - 19:08
 सीरिया, आपस में फिर भिड़े आतंकी

सीरिया में आतंकवादी गुटों के बीच आपस में फिर से लड़ाई की रिपोर्टें आ रही हैं।

सीरिया में आतंकवादी गुटों के बीच आपस में फिर से लड़ाई की रिपोर्टें  आ रही हैं।
यह लड़ाई आतंकवादी गुट फ़्री सीरियन आर्मी और नुस्रा फ़ंट के बीच हो रही है। समाचार एजेंसी अनातोली के अनुसार आतंकवादी गुट नुस्रा फ़ंट और जुन्दुल अक़सा, अलवेलायतुल असांर और जिब्हतुल हक़्किल मुक़ातला सहित फ़्री सीरियन आर्मी के साथ उत्तरी सीरिया में स्थित इद्लिब के उपनगरीय इलाक़े में संघर्ष विराम की सहमति को तोड़ दिया है और इसका कारण इन गुटों की विशिष्टता लेने की इच्छा को बताया जा रहा है।
नुस्रा फ़्रंट में शामिल जैशुल मुहाजेरीन और अलअंसार के सरग़नाओं ने पिछले रविवार को उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा इलाक़े में आईएसआईएल के सरग़ना के साथ संघर्ष विराम और सीरियाई सरकार के ख़िलाफ़ मिल कर लड़ाई के लिए विचार विमर्श करना चाहते थे जो आईएसआईएल की विशिष्टता लेने की इच्छा कारण नाकाम हो गयी।