17 नवंबर 2014 - 20:21
 परमाणु वार्ता में प्रगति हो रही है,

संसद सभापति ने कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच वार्ता प्रगति पर है।

संसद सभापति ने कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच वार्ता प्रगति पर है।
डा. अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान की वार्ता में प्रगति देखी गई है।  यह बात लारीजानी ने तेहरान में रूसी संसद सभापति सरगेई नारेशकिन के साथ भेंट में कही।  ईरान और गुट पांच धन एक अर्थात अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन और जर्मनी के साथ परमाणु मामले पर अन्तिम वार्ता 11 नवंबर को ओमान की राजधानी मसक़त में हुई थी।  इस भेंट में दोनो पक्षों ने क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार विमर्श किया।  ईरान के संसद सभापति ने कहा कि तेहरान और मास्को, क्षेत्र से आतंकवाद और चरमपंथ को समाप्त करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। डा. लारीजानी ने कहा कि विदेशी शक्तियां क्षेत्र में आतंकवादियों का समर्थन भी करती है और तथाकथित आतंकवाद विरोधी अभियान में भी भागीदारी कर रही हैं।
रूस के संसद सभापति ने इस भेंट में कहा कि ईरान ने क्षेत्र विशेषकर इराक़ और सीरिया में अपनी सार्थिक भूमिका निभाई है।  उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ईरान के परमाणु अधिकार का रूस हमेशा समर्थन करता है।