पाकिस्तान और भारत का एक साथ मिलकर काम करना क्षेत्र और पूरे विश्व के हित में है।भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने हैदराबाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एसे मामले मौजूद हैं जिनके बारे में सहयोग किया जा सकता है, दोनों देशों के बीच असहयोग का कोई कारण नहीं है।
अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान और भारत को बहुत सी समस्याओं का सामना है और आज के दौर में यह चुनौतियां सीमाओं से ऊपर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध, जलवायु परिवर्तन और मानव तस्करी एसी चुनौतियां हैं जिनसे मिलकर निपटना होगा।
17 नवंबर 2014 - 20:16
समाचार कोड: 651988
पाकिस्तान और भारत का एक साथ मिलकर काम करना क्षेत्र और पूरे विश्व के हित में है।