ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि विश्व अर्थ व्यवस्था की स्थिति के बारे में एक बार फिर ख़तरे की लाल बत्ती जलने लगी है जबकि विश्व की तीसरे बड़ी अर्थ व्यवस्था जापान में भी आर्थिक मंदी बढ़ गई है।
विश्व की 20 बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं के स्वामी देशों के जी-20 समूह के शिखर सम्मेलन के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरोन ने कहा कि अस्थिरता की ख़तरनाक लहर के कारण ब्रिटिश अर्थ व्यवस्था की बहाली ख़तरे में पड़ गई है और हमें चाहिए कि हम अर्थ व्यवस्था की बहाली के दीर्घकालिक कार्यक्रम पर कटिबद्ध रहें।
समाचार पत्र गार्डियन में छपने वाले अपने एक लेख में कैमरोन ने विश्व भर में जारी विवादों, विकास दर में गिरावट और यूरोपीय अर्थ व्यवस्था के दुर्दशा के मुहाने पर खड़े होने जैसे ख़तरों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व संकट के मात्र छह साल बाद अर्थ व्यवस्था पर एक बार फिर ख़तरा मंडराने लगा है।
उधर तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था जापान में भी लगाता दो तिमाहियों से मंदी दिखाई दे रही है और विशेषज्ञों का कहना है कि जापान आर्थिक दुर्दशा का शिकार हो चुका है।
17 नवंबर 2014 - 20:14
समाचार कोड: 651986