सऊदी अरब, बहरैन और संयुक्त अरब इमारात अपने-अपने राजदूतों को क़तर वापस भेजने पर सहमत हो गए हैं।
रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद की आपातकालीन बैठक में तीनों देश अपने राजदूतों को दोहा वापस भेजने पर सहमत हो गए। ज्ञात रहे कि क़तर द्वारा मुस्लिम ब्रदरहुड के खुले समर्थन के कारण मार्च के महीने में सऊदी अरब, बहरैन और संयुक्त अरब इमारात ने अपने राजदूतों को दोहा से वापस बुला लिया था और इसके कारण फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्यों के बीच भारी मतभेद उत्पन्न हो गया था।
सऊदी अरब ने फ़ार्स की खाड़ी में राजशाही शासनों को उखाड़े फेंकने के प्रयास का आरोप लगा कर मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित कर रखा है।
17 नवंबर 2014 - 20:09
समाचार कोड: 651984
सऊदी अरब, बहरैन और संयुक्त अरब इमारात अपने-अपने राजदूतों को क़तर वापस भेजने पर सहमत हो गए हैं।