इराक़ में आतंकी संगठन आईएसआईएल ने एक विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर इराक़ी लड़की के परिवार के सदस्यों को गोलियों से भून दिया।
इराक़ के मानवाधिकार मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों ने अपने वीभत्स अपराध में लड़की की मां, बाप और तीन भाइयों को मार डाला। आतंकियों ने इराक़ी परिवार से कहा था कि वह अपनी बेटी को जेहादुन्नेकाह के लिए उनके एक साथी के हवाले कर दें किंतु परिवार ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को आतंकी जमाल सद्दाम के हवाले से करने से इंकार कर दिया।
घरवालों की हत्या करने के बाद आतंकियों ने लड़की का अपहरण कर लिया और किसी अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया।
17 नवंबर 2014 - 20:07
समाचार कोड: 651982
इराक़ में आतंकी संगठन आईएसआईएल ने एक विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर इराक़ी लड़की के परिवार के सदस्यों को गोलियों से भून दिया।