अमरीका के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनका देश इराक़ व सीरिया में आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध संघर्ष तेज़ करने का विचार कर रहा है।
चक हेगल ने रविवार को कहा कि अमरीकी सेना इस्लामिक स्टेट इन इराक़ एंड लिवेंट नामक आतंकवादी गुट के विरुद्ध अपने अभियान को गति प्रदान करने के लिए संघर्षकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें लैस करने का काम तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले दो दिनों में अमरीकी सैनिक इराक़ पहुंच चुके हैं।
गत सप्ताह अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेढ़ हज़ार अमरीकी सैनिकों को इराक़ भेजे जाने की योजना को स्वीकृति दे दी थी। अमरीका के ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ के प्रमुख जनरल मार्टिन डिम्प्सी ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि पेंटागोन, इराक़ में अपने सैनिकों को शीघ्र ही भेजने के बारे में सोच रहा है। अमरीकी सेना ने अब तक इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट आईएसआईएल के ठिकानों पर कई बार बमबारी की है।
17 नवंबर 2014 - 20:02
समाचार कोड: 651980
अमरीका के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनका देश इराक़ व सीरिया में आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध संघर्ष तेज़ करने का विचार कर रहा है।