15 नवंबर 2014 - 19:07
 एक साथ हटाए जाएं सारे प्रतिबंध, ईरान

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को एक बार में ही पूर्ण रूप से हटना चाहिए।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को एक बार में ही पूर्ण रूप से हटना चाहिए।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा कि जब वार्ता के माध्यम से ईरान के परमाणु मामले का समाधान हो जाए तो फिर प्रतिबंधों का कोई अर्थ ही नहीं रह जाता क्योंकि उन्हें परमाणु मामले को बहाना बनाकर लगाया गया था।  अलाउद्दली बुरूजर्दी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने परमाणु वार्ता में पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण रूप से पारदर्शिता का प्रदर्शन किया है।  उन्होंने कहा कि ओमान वार्ता सहित कुछ स्थानों पर वार्ता की विफलता का कारण अमरीका की वर्चस्ववादी नीतियां रही हैं।  उन्होंने कहा कि इसका एक कारण एक पक्षीय प्रतिबंध भी हैं।  अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा कि वे लोग इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि प्रतिबंधों को एक साथ न हटाया जाए जबकि यह पूर्ण रूप से अतार्किक और अन्यायपूर्ण है।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि आशा करते हैं कि आगामी वियना वार्ता में हम अमरीकियों की ओर से तार्किक नीतियां अपनाने के साक्षी रहेंगे क्योंकि एसी स्थिति में ही किसी परिणाम तक पहुंचा जा सकता है।