15 नवंबर 2014 - 19:05
 अमरीकी कांग्रेस को ओबामा प्रशासन की चेतावनी

अमरीका के विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस से कहा है कि ईरान के साथ व्यापक समझौते के अवसर पर वह हर प्रकार की उकसाने वाली कार्यवाही से बचे।

अमरीका के विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस से कहा है कि ईरान के साथ व्यापक समझौते के अवसर पर वह हर प्रकार की उकसाने वाली कार्यवाही से बचे।  मंत्रालय ने कहा है कि किसी निर्णय तक पहुंचने के लिए अभी 24 नवंबर तक का समय बाक़ी है।
अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने सीएनएन को दिये साक्षात्कार में कहा कि गुट पांच धन एक के बीच वार्ता प्रक्रिया अभी जारी है।  उन्होंने कहा कि सामान्यतः गंभीर वार्ताओ में गंभीर निर्णय ही लिए जाते हैं।  जेन साकी ने कहा कि हम भी यही आशा करते हैं कि एसा ही होगा।  उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास रहेगा कि 24 नवंबर तक किसी परिणाम तक पहुंचा जा सके।
उधर रूस के वरिष्ठ वार्ताकार सरगेई रियाबकोफ ने कहा है कि परमाणु वार्ता में किसी व्यापक सहमति तक पहुंचने की संभावना बहुत अधिक है।  उन्होंने संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि मुझको इस बात की आशा है कि 24 नवंबर तक कोई परिणाम निकल सकता है।  रूस के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने स्पष्ट किया कि परमाणु वार्ता में भाग लेने वाले कभी भी इस सीमा तक एक दूसरे के क़रीब नहीं पहुंचे थे।