15 नवंबर 2014 - 18:59
 फिलिस्तीनः मस्जिद में प्रवेश के लिए उम्र की शर्त खत्म, चालीस हज़ार ने जुमा पढ़ी।

फिलिस्तीन के बैतुलमुकद्दस शहर में मुसलमानों के लिए अत्याधिक पवित्र स्थल, मस्जिदुल अक्सा में फिलिस्तीनियों के प्रवेश के लिए उम्र की शर्त हटाने के बाद इस मस्जिद में जुमा की नमाज़ में चालीस हज़ार से अधिक फिलिस्तीनियों ने भाग लिया।

फिलिस्तीन के बैतुलमुकद्दस शहर में मुसलमानों के लिए अत्याधिक पवित्र स्थल, मस्जिदुल अक्सा में फिलिस्तीनियों के प्रवेश के लिए उम्र की शर्त हटाने के बाद इस मस्जिद में जुमा की नमाज़ में चालीस हज़ार से अधिक फिलिस्तीनियों ने भाग लिया।
याद रहे  बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली पुलिस के हाथों एक फिलिस्तीनी की शहादत और फिर एक यहूदी चरमपंथी की हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था जिसके बाद इस्राइली अधिकारियों ने मस्जिदुल अक्सा में फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था और बाद में उसमें ढील देते हुए युवा फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी।
जिसके बाद पूरे फिलिस्तीन में प्रदर्शन आरंभ हो गये और फिलिस्तीनियों के तीसरे आंदोलन की आशंका से इस्राईली अधिकारियों के होश उड़ गये।
इस प्रतिबंध का पूरे विश्व में विरोध हुआ और अम्मान में जार्डन, अमरीका और इस्राईल के मध्य हुई एक बैठक के बाद शुक्रवार को इस्राईली पुलिस प्रवक्ता मिकी रोज़लैंड ने एलान किया कि मस्जिदुल अक्सा में प्रवेश के लिए आयु की शर्त खत्म की जा रही है और फिलिस्तीनी इस मस्जिद में नमाज़ के लिए जा सकते हैं।
पांच हफ्ते तक चलने वाली पांबदी के खत्म होने की घोषणा के बाद फिलिस्तीनियों की भारी भीड़ मस्जिदुल अक्सा में जुमा की नमाज़ के लिए एकत्रित हुई।
फिलिस्तीनी परिवार महिलाओं और बच्चों के साथ मस्जिदुल अक्सा में पहुंचे थे और फिलिस्तीनुल यौम के अनुसार मस्जिद के अंदर नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या चालीस हज़ार से अधिक थी जबकि भीड़ की वजह से बहुत से फिलिस्तीन मस्जिद में नहीं घुस पाए।