संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि आईएसआईएल ने अपने अधीन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अमानवीय अपराध किये हैं।
राष्ट्रसंघ की जांच समिति के प्रमुख ने सीरिया में मानवाधिकारों के उल्लंघनों के संबन्ध में शुक्रवार को अपनी पहली रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों के गले काटना, यौन शोषण, विवाह के लिए विवश करना और इसी प्रकार के अन्य अपराध वहां पर व्यापक स्तर पर किये जा रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईएसआईएल के आतंकवादी, सुनियोजित ढंग से अपने अधीन क्षेत्रों में मानवता विरोधी कार्यवाहियां कर रहे हैं।
पाइलो पीनहीरो ने मांग की है कि आईएसआईएल के कमांडरों पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायलय में युद्ध अपराधी के रूप में मुक़द्दमा चलना चाहिए। संयुक्त राष्ट्रसंघ की जांच समिति के प्रमुख ने कहा कि यह रिपोर्ट, आईएसआईएल के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में रहने वाले 300 लोगों के साक्षात्कार पर आधारित है।
15 नवंबर 2014 - 18:40
समाचार कोड: 651575
संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि आईएसआईएल ने अपने अधीन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अमानवीय अपराध किये हैं।