अबनाः सैकड़ों की संख्या में ज़ायोनियों ने प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन किए। क़ुदसोना न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद्ध प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि बिनयामिन नेतेनयाहू बैतुल मुक़द्दस की स्थिति को नियंत्रित में बुरी तरह विफल रहे हैं। बुधवार को अलक़ुद्स में होने वाले इस प्रदर्शन में नेसेट के कुछ सांसद भी शामि थे। प्रदर्शनकारी ज़ायोनी शासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए इस शासन की आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय की इमारत को ओर बढ़े।
बहुत से इस्राईली अधिकारियों का मानना है यदि इस्राईल के विरुद्ध फ़िलिस्तीनियों का इन्तेफ़ाज़ा आंदोलन आरंभ हो गया तो वह अवैध अतिग्रहित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने में अक्षम रहेंगे। ज़ायोनी शासन ने हालिया दिनों में फ़िलिस्तीन और बैतुल मुक़द्दस सहित मुसलमानों के पवित्र स्थलों पर हमलों में तेज़ी कर दी है जिस पर फ़िलिस्तीनियों की ओर से व्यापक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
दूसरी ओर इस्राईली सैनिकों ने एक बार फिर जार्डन नदी के पश्चिमी तट और बैतुल मुक़द्दस के विभिन्न क्षेत्रों में हमले करके कई फ़िलिस्तीनियों को घायल और गिरफ़्तार कर लिया।
मअन समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों ने बृहस्तपतिवार की सुबह जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर नाब्लुस नगर के पूरब में स्थित एक कैंप पर हमला कर दिया जिसके बाद फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के मध्य झड़पें आरंभ हो गयीं। इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर जीवित कारतूस और आंसू गैस के गोले फ़ायर किए जिसके कारण चार फ़िलिस्तीनी घायल हो गये और दसियों को दम घुटने की शिकायत हुई। ज़ायोनी सैनिकों ने इसी प्रकार बैतुल मुक़द्दस की उपनगरीय बस्तियों पर हमला करके कम से कम आठ फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया। इसी प्रकार ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों ने दक्षिणी अलख़लील में फ़िलिस्तीनियों की गाड़ियों पर पथराव किया।
14 नवंबर 2014 - 07:23
समाचार कोड: 651302
सैकड़ों की संख्या में ज़ायोनियों ने प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन किए, ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद्ध प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि बिनयामिन नेतेनयाहू बैतुल मुक़द्दस की स्थिति को नियंत्रित में बुरी तरह विफल रहे हैं।