14 नवंबर 2014 - 07:13
सीरियाई सेना का सफल आप्रेशन, बहुत से आतंकी सरग़ना ढ़ेर।

लेबनान-सीरिया की सीमा पर आतंकी संगठन नुस्रा फ़्रंट के दसियों सरग़नाओं के मारे जाने की सूचना है।

अबनाः लेबनान-सीरिया की सीमा पर आतंकी संगठन नुस्रा फ़्रंट के दसियों सरग़नाओं के मारे जाने की सूचना है।
लेबनानी समाचार एजेन्सी अलअहद की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने अलक़लमून सीमावर्ती क्षेत्र में उस ठिकाने पर तोपों से गोलाबारी कर दी जहां नुस्रा फ़्रंट के सरग़ना इकट्ठा थे। इस कार्यवाही में बीस सनग़नाओं के मारे जाने की सूचना है। इस कार्यवाही में नुस्रा फ़्रंट के लगभग तीस अन्य सरग़ना घायल हुए थे। इस प्रकार की भी रिपोर्ट है कि सेना की इस कार्यवाही में अलक़लमून क्षेत्र का नुस्रा फ़्रंट का सरग़ना अबू मालेकी अत्तली बुरी तरह घायल हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार नुस्रा फ़्रंट के सरग़ना कलमून क्षेत्र के गांवों पर क़ब्ज़ा करने की शैली पर एक बैठक में विचार कर रहे थे कि सीरियाई सेना के तोपों से हमलों ने उनके षड्यंत्रों पर पानी फेर दिया। अलक़लमून क्षेत्र, लेबनान-सीमा का सीमावर्ती पर्वतीय क्षेत्र है और सेना इस क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही कर रही है। सूत्रों का कहना है कि लेबनान के उरसला सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय आतंकी बहुत ही सरलता से क़लमून क्षेत्र में घुसपैठ कर लेते हैं।