14 नवंबर 2014 - 07:02
भारतीय मदरसों में नहीं दी जाती जेहाद की शिक्षा।

सुरक्षा एजेन्सियों ने इसकी पुष्टि की है कि मदरसों में जेहाद की शिक्षा नहीं दी जाती। भारत में मदरसों के बारे में केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए गए एक सर्वे ने इन दावों को ख़ारिज कर दिया है जिनमें कहा जाता था कि मदरसों में जेहादी शिक्षा दी जाती है।

अबनाः सुरक्षा एजेन्सियों ने इसकी पुष्टि की है कि मदरसों में जेहाद की शिक्षा नहीं दी जाती। भारत में मदरसों के बारे में केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए गए एक सर्वे ने इन दावों को ख़ारिज कर दिया है जिनमें कहा जाता था कि मदरसों में जेहादी शिक्षा दी जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ख़ुफ़िया एजेन्सियों की ओर से भारत की केंद्र सरकार को सौपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मदरसों में जेहादी शिक्षा नहीं दी जा रही। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां पिछले कई महीनों से भारत में मौजूद मदरसों का गुप्त सर्वे कर रही थीं। एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में यह बात स्वीकार की है कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा तो अवश्य दी जाती है लेकिन जेहादी शिक्षा बिल्कुल नहीं दी जाती।
हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में कुछ एसे मदरसे हैं जिन्हें बांग्लादेशी चला रहे हैं। लेकिन इनके बारे में जेहादी शिक्षा देने के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।
ज्ञात रहे कि लंबे समय से भारत में यह कहा जाता रहा है कि वहां के मदरसों में जेहाद की शिक्षा दी जाती है जिसको वहां की सुरक्षा एजेन्सियों की रिपोर्ट रद्द करती हैं।