12 नवंबर 2014 - 20:23
ईरान एनपीटी से हट कर कुछ भी स्वीकार नहीं करेगा।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान एनपीटी से हट कर किसी चीज़ को नहीं मानेगा।

अबनाः ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान एनपीटी से हट कर किसी चीज़ को नहीं मानेगा।
अली शमख़ानी ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक में क्षेत्र की ताज़ा स्थिति को बयान करते हुए कहा कि ईरान परमाणु वार्ता प्रक्रिया में एनपीटी से हट कर किसी चीज़ को नहीं क़ुबूल करेगा। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि परमाणु वार्ता में सहमति सामने वाले पक्ष के तार्किक, राजनीति से दूरे और वास्तविकताओं पर आधारित व्यवहार से मुमकिन है, बल दिया कि तेहरान परमाणु वार्ता जारी रखेगा और शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों में पूरी पारदर्शिता अपनाएगा।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच सहयोग एनपीटी के परिप्रेक्ष्य में पारदर्शी क्रियाकलाप पर आधारित हैं, यहां तक कि कुछ अवसरों पर इससे हट कर भी सहयोग हुआ और एजेंसी की ओर से ईरान के परमाणु यहां तक कि सैन्य प्रतिष्ठानों के अनगिनत निरीक्षण में इस बात की पुष्टि की गयी है। उन्होंने कहा कि ईरान और आईएईए के बीच व्यापक सहयोग जारी रहने के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंध ग़ैर क़ानूनी हैं जिन्हें हटना चाहिए। अली शमख़ानी ने कहा कि परमाणु वार्ता में सहमति की प्राप्ति की प्रक्रिया के धीमे होने का मुख्य कारण, अमरीका की ओर से ज़ायोनी शासन की प्रसन्नता हासिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस नीति के जारी रहने से सहमति की प्राप्ति के मार्ग में गंभीर रुकावट उत्पन्न होगी और वार्ता के माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।