अबनाः ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम ओमान की राजधानी मस्क़त में गुट पांच धन एक के साथ परमाणु सहमति के लिए तीन दिवसीय बातचीत के बाद बुधवार की सुबह तेहरान लौट आई।
मस्क़त ने ईरान, अमरीका और योरोपीय संघ के बीच परमाणु वार्ता की मेज़बानी की।
रविवार को सोमवार को मस्क़त बैठक में ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़, अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी और योरोपीय संघ की समन्वयक कैथ्रिन एश्टन के बीच सघन वार्ता हुयी। उसके बाद मंगलवार को मस्क़त में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच संयुक्त बैठक हुयी।
ईरान के उपविदेश मंत्री अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्त रवान्ची ने ब्रिटेन, जर्मनी और फ़्रांस के उपविदेश मंत्रियों के साथ बातचीत में व्यापक परमाणु सहमति के मार्ग में मौजूद रुकावटों को दूर करने के विषय की समीक्षा की।
सभी प्रतिबंधों का हटना और युरेनियम के संवर्धन का स्तर वे विषय थे जिन पर मस्क़त बैठक में चर्चा हुयी। अगले चरण की बातचीत ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आयोजित होगी
12 नवंबर 2014 - 20:08
समाचार कोड: 651059
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम ओमान की राजधानी मस्क़त में गुट पांच धन एक के साथ परमाणु सहमति के लिए तीन दिवसीय बातचीत के बाद बुधवार की सुबह तेहरान लौट आई।