12 नवंबर 2014 - 18:57
यमन में अशांति, कंट्रोल से बाहर।

आतंकवादियों की ओर से यमन में तैनात अमेरिकी राजदूत की टार्गेट किलिंग की कोशिश की ओर इशारा करते हुए कहा है कि अमेरिका यमन से अपने सैनिक हटाने की समीक्षा ले रहा है

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका आतंकवाद के खतरे के मद्देनजर यमन से अपने सैनिकों को हटाने की समीक्षा कर रहा है।
सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में आतंकवादियों की ओर से यमन में तैनात अमेरिकी राजदूत की टार्गेट किलिंग की कोशिश की ओर इशारा करते हुए कहा है कि अमेरिका यमन से अपने सैनिक हटाने की समीक्षा ले रहा है। सीएनएन ने कहा है कि यमन में अशांति फैल चुकी है और हालात पर किसी का कंट्रोल नहीं है।
गौरतलब है कि हालिया दिनों में अमेरिकी अधिकारियों ने यमन में बढ़ती अशांति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और इसी चिंता के परिणाम स्वरूप अमेरिका यमन की राजधानी सनआ में स्थित अमेरिकी दूतावास से अपने सैनिकों को निकालने की योजना बना रहा है। यह ऐसी स्थिति में है कि जब यमन में आतंकवाद से मुकाबले के नाम पर इस देश में अमेरिका के हवाई हमलों में बहुत से नागरिक मारे जा चुके हैं।