अमरीका ने अलबग़दादी के वाहन पर आक्रमण की पुष्टि की है।
प्रेस टीवी के अनुसार अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा के एक वरिष्ठ अधिकारी Ben Rhodes ने बताया है कि आईएसआईएल के प्रमुख अलबग़दादी के वाहन पर हवाई आक्रमण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि हम अलबग़ादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं कर सकते किंतु उसके वाहन पर हवाई आक्रमण किया गया है।
दूसरी ओर इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने एक हवाई आक्रमण में अलबग़दादी के घायल होने की बात कही है। इराक़ के रक्षामंत्री का कहना है कि इस आक्रमण में अलबग़दादी का सलाहकार मुस्लिम अलतुर्कमानी मारा गया जबकि अलबग़दादी घायल हो गया।
इसी बीच इराक़ के कुर्द सूत्रों का कहना है कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने मूसिल ने भागना आरंभ कर दिया है। इराक़ के कुर्दिस्तान के एक अधिकारी सईद ममूज़ीनी ने मंगलवार को बयाया है कि मूसिल को स्वतंत्र कराने के अभियान को व्यापक स्तर पर आरंभ किये जाने की सूचना के बाद आईएसआईएल के आतंकवादी मूसिल से भाग रहे हैं। उनका कहना है कि आईएसआईएल ने अपने सदस्यों के भागने पर पंद्रह लाख इराक़ी दिरहम का ईनाम घोषित किया है। ममूज़ीनी ने बताया कि आईएसआईएल ने अपने सरग़नाओं को भागने के आरोप में फांसी पर लटका दिया।
11 नवंबर 2014 - 19:22
समाचार कोड: 650850
अमरीका ने अलबग़दादी के वाहन पर आक्रमण की पुष्टि की है।