ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि वे गुट पांच धन एक के बीच वार्ता के परिणाम के प्रति आशान्वित हैं।
इसहाक़ जहांगीरी ने कहा कि एसी स्थिति में कि जब तेहरान, पश्चिम की ओर से ईरान पर लगे एकपक्षीय प्रतिबंधों को हटाए जाने के प्रयास कर रहा है और यह भी प्रयास कर रहा है कि ईरानी राष्ट्र के क़ानूनी अधिकार को स्वीकार किया जाए, मैं गुट पांच धन के बीच वार्ता के परिणामों के प्रति आशान्वित हूं। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना पाई जाती है कि शत्रु, ईरान के विरुद्ध अपनी शत्रुता को समाप्त न करे। इसी बीच विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने मंगलवार को ईरान और गुट पांच धन एक के बीच जारी वार्ता के बारे में कहा कि इस बारे में कुछ धैर्य से काम लेना होगा।
ज्ञात रहे कि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के बारे में पाई जाने वाली भ्रांतियों के निवारण और तेहरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को हटाने के उद्देश्य से ओमान की राजधानी मनामा में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता का नवां चरण संपन्न हो चुका है।
11 नवंबर 2014 - 19:16
समाचार कोड: 650847
ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि वे गुट पांच धन एक के बीच वार्ता के परिणाम के प्रति आशान्वित हैं।