ईरान के उपविदेश मंत्रियों और गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के उनके समकक्षों के बीच, नवें चरण की परमाणु वार्ता ओमान की राजधानी मस्क़त में बातचीत हुयी।
ईरान के उपविदेश मंत्री अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्त रवान्ची ने मंगलवार को मस्क़त में गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के समकक्षों के साथ परमाणु मामले में दोनों पक्षों के बीच बाक़ी बचे हुए विषयों पर बातचीत की जिसमें ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ और इस वार्ता में योरोपीय संघ की प्रतनिधि कैथ्रिन एश्टन उपस्थित थीं। यह वार्ता एक घंटे तक चली।
वार्ताकार यह कोशिश कर रहे हैं कि 24 नवंबर की समयावधि से पहले व्यापक सहमति तक पहुंच जाएं।
दूसरी ओर मस्क़त में जारी परमाणु वार्ता के क्रम में ईरान के उपविदेश मंत्री जर्मनी, ब्रिटेन, और फ़्रांस के उपविदेश मंत्रियों से भेंटवार्ता कर रहे हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस भेंटवार्ता के मंगलवार की शाम मस्क़त में होने का कार्यक्रम था। मस्क़त में द्विपक्षीय और कई पक्षीय बैठकों के क्रम में ईरान के उपविदेश मंत्रियों ने अपने रूसी और चीनी समकक्षों से अलग अलग भेंट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित ताज़ा स्थिति की समीक्षा की।
इसके अलावा मस्क़त वार्ता के अवसर पर जवाद ज़रीफ़ ने ओमान के उपप्रधान मंत्री युवराज फ़हद बिन महमूद से भेंट की।
11 नवंबर 2014 - 19:08
समाचार कोड: 650841
ईरान के उपविदेश मंत्रियों और गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के उनके समकक्षों के बीच, नवें चरण की परमाणु वार्ता ओमान की राजधानी मस्क़त में बातचीत हुयी।