11 नवंबर 2014 - 19:06
 इस्राईल की जेलों में सात हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बंदी

ज़ायोनियों ने जून से अब तक 300 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया है। इस बात की पुष्टि फ़िलिस्तीन के जेलों के मामले की समिति ने भी की है।

ज़ायोनियों ने जून से अब तक 300 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया है। इस बात की पुष्टि फ़िलिस्तीन के जेलों के मामले की समिति ने भी की है। फ़िलिस्तीन के संचार माध्यमों का कहना है कि इस्राईल की जेलों में बंद फ़िलिस्तीनी बंदियों में 40 प्रतिशत की आयु 18 वर्ष है।  इनमें से अधिकांश को पत्थर फेंकने या पटाखे छोड़ने जैसे आरोप में बंदी बनाया गया है।
इसी बीच फ़िलिस्तीनी बंदियों के वकील मुफ़ीद अलहाज ने कहा है कि इस्राईल की जेलों में बंद फ़िलिस्तीनियों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है और दंड की दृष्टि से उनको सुनाई जाने वाली सज़ाएं बहुत कठोर हैं।
ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में ज़ायोनी शासन के मंत्रालय ने इस प्रस्ताव की पुष्टि कर दी है कि उन फ़िलिस्तीनियों को 20 सालों की सज़ा हो सकती है जो ज़ायोनी सैनिकों पर पत्थर फेंकते हैं या उनके वाहनों पर आक्रमण करते हैं। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार वर्तमान समय में इस्राईल की जेलों में 7000 से अधिक फ़िलिस्तीनी बंदी मौजूद हैं।