11 नवंबर 2014 - 19:03
 ईरान ने हमेशा लैटिन अमरीकी देशों को दिया है महत्व।

राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश सदैव ही लैटिन अमरीकी देशों विशेषकर चिली से सुदृढ़ संबन्धों का इच्छुक रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश सदैव ही लैटिन अमरीकी देशों विशेषकर चिली से सुदृढ़ संबन्धों का इच्छुक रहा है।
हसन रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में चिली के नए राजदूत से भेंट में वैश्विक मामलों में लैटिन अमरीकी देशों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थतियों की मांग यह है कि विश्व के देश, आर्थिक सहयोग में विस्तार और सुरक्षा समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से परस्पर सहयोग करें। इस भेंट में चिली के राजदूत ने तेहरान के साथ सेंटयागो के संबन्धों में विस्तार की इच्छा व्यक्त करते हुए तेहरान में चिली का दूतावास खोले जाने के बारे में ईरान के अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श करने की सूचना दी।
राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार मंगलवार को तेहरान में लाओस के राजदूत का प्रत्ययपत्र स्वीकार करते हुए कहा कि आसियान के सदस्य  देशों के साथ कूटनैतिक एवं आर्थिक संबन्धों में विस्तार, ईरान की विदेश नीति में सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि लाओस ऐसा देश है जहां की जनता ने वर्षों तक वर्चस्ववाद के विरुद्ध संघर्ष किया है। इस भेंटवार्ता में लाओस के राजदूत ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति, लाओस की जनता के लिए वर्चस्ववाद के विरुद्ध संघर्ष हेतु दर्पण समान है।