सीरिया के संसद सभापति ने कहा है कि आतंकवादियों से संघर्ष के बारे में दमिश्क़ की नीति स्पष्ट है।
मुहम्मद जेहाद लेहाम ने अल्जीरिया के अपने समकक्ष मुहम्मद अलअरबी के साथ भेंट में कहा कि इस संघर्ष में हमारी नीति साफ़ है। लेहाम ने कुछ अरब देशों की ओर से आतंकवादियों की सहायता की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह देश बजाए इसके कि सीरिया के अत्याचारग्रस्त लोगों की सहायता करें, आतंकवादियों की लाखों डालर की सहायता कर रहे हैं और उन्हें सैन्य प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में अल्जीरिया की ओर से समर्थन की सीरिया के संसद सभापति ने सराहना की।
अल्जीरिया के संसद सभापति के निमंत्रण पर अल्जीरिया पहुंचे मुहम्मद जेहाद लेहाम ने द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में दोनों देश एक-दूसरे की सहायता करने के लिए तैयार हैं।
11 नवंबर 2014 - 18:55
समाचार कोड: 650836
सीरिया के संसद सभापति ने कहा है कि आतंकवादियों से संघर्ष के बारे में दमिश्क़ की नीति स्पष्ट है।