अरब संघ ने सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत की कोशिशों के परिणामजनक होने की उम्मीद जतायी है।
अरब संघ के महासचिव नबील अलअरबी ने मंगलवार को क़ाहेरा से जेनेवा रवाना होने से पहले कहा कि अरब संघ, सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्तूरा की कोशिशों पर नज़र रखे हुए है और उम्मीद करता है कि ये कोशिशें सीरिया की समस्या के हल में मददगार होंगी। उन्होंने कहा कि अभी यह बात पूरे विश्वास से नहीं कही जा सकती कि जेनेवा-3 बैठक कब आयोजित होगी।
स्टीफ़न डी मिस्तूरा ने 30 अक्तूबर को उन क्षेत्रों के लिए एक योजना पेश की है जहां सीरियाई सेना, तकफ़ीरी आतंकवादियों से लड़ रही हैं। इस योजना के तहत इन क्षेत्रों में फ़्रीज़ ज़ोन बनाए जाएं ताकि मानवीय सहायता पहुंच सके, और यह काम सीरिया के सबसे बड़े शहर हलब से शुरु हो।
सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद और डी मिस्तूरा के बीच सोमवार को हुयी मुलाक़ात में इस योजना की समीक्षा की गयी।
11 नवंबर 2014 - 18:53
समाचार कोड: 650835
अरब संघ ने सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत की कोशिशों के परिणामजनक होने की उम्मीद जतायी है।