अल अरबिया टीवी चैनल की एक उद्घोषिका सहीर अलक़ैसी ने टीवी चैनल की ग़लत नीतियों के कारण काम छोड़ दिया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यह उद्घोषिका इराक़ की नागरिक है। उन्होंने सोशल मीडिया फ़ेसबुक पर अपने एकांउट पर लिखा कि इराक़ के बारे में इस चैनल की नीतियां सही नहीं थीं इसीलिए उन्होंने इस चैनल को छोड़ दिया है। सहीर अलक़ैसी अलअरबिया टीवी चैनल के “चौथे प्रसारण” नामक चैनल की एंकर थीं। उन्होंने इस कार्यक्रम के बंद होने के बारे में पूछे गये बहुत से प्रश्नों का उत्तर देते हुए लिखा कि टीवी चैनल की नीतियां इराक़ के बारे में न्यायिक नहीं थीं, मैं इराक़ी हूं और मुझे इस बात पर गर्व भी है, इसीलिए मैंने इस कार्यक्रम को पेश करने के लिए मना कर दिया, यह मेरा दृष्टिकोण है, क्योंकि मैं अपने देश इराक़ से प्रेम करती हूं जिसे आजकल पाश्विक आतंकवाद का सामना है जो किसी एक पर भी दया नहीं करता।
ज्ञात रहे कि इससे पूर्व अलअरबिया टीवी चैनल के एक मिस्री एंकर हाफ़िज़ मिरज़ाई ने एक लाइव कार्यक्रम के दौरान अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। मीरज़ाई ने कहा था कि अलअरबिया टीवी चैनल की नीतियों में स्वाधीनता नहीं है इसीलिए वे अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने क़ाहिरा के स्टूडियो से प्रसारित होने वाले अपने अंतिम जीवित कार्यक्रम में मिस्र और सऊदी अरब में पत्रकारिता की स्वतंत्रता और अपने विचार नामक कार्यक्रम में कहा कि क्या सऊदी अरब के पत्रकारों में यह साहस है कि वे एक भी शब्द सऊदी नरेश या सऊदी व्यवस्था के विरुद्ध कहें। यह कभी भी नहीं हो सकता, तो फिर आप क्यों बोलते हैं, यही हाल है तो मैं आप सब का अभिन्नदन करता हूं और आपको अलविदा कहता हूं, कार्यक्रम देखने के लिए आप सबका धन्यवाद।
10 नवंबर 2014 - 18:57
समाचार कोड: 650563
अल अरबिया टीवी चैनल की एक उद्घोषिका सहीर अलक़ैसी ने टीवी चैनल की ग़लत नीतियों के कारण काम छोड़ दिया।