इराक़ में सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान विभिन्न कार्यवाहियों में पचास आतंकी मारे गये जबकि 188 बमों को निष्क्रिय किया गया।
जर्मन समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की पुलिस ने सोमवार को घोषणा की है कि पूर्वोत्तरी बग़दाद से 57 किलोमीटर की दूरी पर बाक़ूबा सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में आईएसआईएल के पचास आतंकी मारे गये। इराक़ की वायु सेना ने पूर्वोत्तरी बाक़ूबा में जलूला क्षेत्र में आईएसआईएल की छावनी को निशाना बनाया जिसमें सादिया क्षेत्र का स्वयं भू गवर्नर अबुल अमीन मूसिली अपने बीस साथियो के साथ मारा गया।
सुरक्षा सूत्रों ने बाक़ूबा में सादिया और जलूला गांवों पर आतंकियों के हमलों को विफल बना दिया जिसके दौरान 22 आतंकी मारे गये। इसी प्रकार मेक़दादिया की तहसील में स्वयंसेवियों की एक छावनी पर आतंकियों के हमले को विफल बना दिया जिसमें आठ आतंकी मारे गये। दूसरी ओर बग़दाद सेना अभियान के कमान्डर ने बताया है कि सेना ने पिछले चौबीस घंटे के दौरान 188 बमों को निष्क्रिय बनाया है। बग़दाद अभियान की कमान्ड के बयान में आया है कि सेना ने पिछले चौबीस घंटे के दौरान 188 बमों को निष्क्रिय किया, आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह किया तथा उन तीन घरों से बमों को निष्क्रिय किया जिनमें आतंकियों ने बम लगा रखे थे। सेना को इसी प्रकार इन कार्यवाहियों में भारी संख्या में हथियार और गोले बारूद मिले।
10 नवंबर 2014 - 18:54
समाचार कोड: 650562
इराक़ में सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान विभिन्न कार्यवाहियों में पचास आतंकी मारे गये जबकि 188 बमों को निष्क्रिय किया गया।