10 नवंबर 2014 - 18:52
 फ़िलिस्तीनी देश के गठन का मसौदा पेश होगा

स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष फ़िलिस्तीनी देश के गठन और फ़िलिस्तीन पर इस्राईल का अतिग्रहण का ख़त्म होने से संबंधित मसौदा सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश करने वाले हैं।

स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष फ़िलिस्तीनी देश के गठन और फ़िलिस्तीन पर इस्राईल का अतिग्रहण का ख़त्म होने से संबंधित मसौदा सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश करने वाले हैं।
वरिष्ठ फ़िलिस्तीनी वार्ताकार साएब ओरैक़ात ने रामल्लाह में स्काई न्यूज़ से बात-चीत में कहा कि स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन सोमवार को फ़िलिस्तीनी देश के गठन और फ़िलिस्तीन पर इस्राईल का अतिग्रहण का ख़त्म होने से संबंधित मसौदा पेश करेंगे ताकि इस बारे में विचार-विमर्श शुरु हो।
फ़िलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार दुनिया 124 देश फ़िलिस्तीन को एक अलग देश मानते हैं जिनमें यूरोपीय संघ के 8 देश चेक गणराज्य, हंग्री, पोलैंड, बुल्गारिया, रोमानिया, माल्टा, नार्वे और साइप्रस ऐसे देश हैं जिन्होंने इस संघ में शामिल होने से पहले फ़िलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता दी थी।
ज्ञात रहे कि अक्तूबर के शुरू में स्वीडन के प्रधान मंत्री स्टीफ़न लोफ़ोन ने कहा था कि उनका देश फ़िलिस्तीन को देश के रूप में मान्यता देने का इरादा रखता है कि उनके इस बयान का फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने स्वागत किया किन्तु अमरीका और ज़ायोनी शासन ने उनकी आलोचना की।
स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने भी स्वीडन के इस क़दम का स्वागत किया और उन देशों से अपील की कि वह भी स्वीडन की तरह फ़िलिस्तीन को अलग देश के रूप में मान्यता दें जिन्होंने अब तक मान्यता नहीं दी है।