इस्लामी गणतंत्र ईरान में इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के एरोस्पेस विभाग के प्रमुख जनरली अमीर अली हाजी ज़ादे ने कहा है कि देश के आरक्यू-170 ड्रोन का उड़ान परिक्षण हो चुका है और इसका वीडियो क्लिप शीघ्र ही जारी किया जाएगा।
आरक्यू-170 ड्रोन, अमरीका का सबसे विकसित ड्रोन विमान है जो अत्यंत आधुनिक तकनीकों से संपन्न है। सिपाहे पासदारान के विशेषज्ञों ने देश की सीमा का उल्लंघन करने पर कुछ वर्ष पूर्व अमरीका के इस आधुनिक ड्रोन को सुरक्षित ज़मीन पर उतार लिया था और ईरानी विशेषज्ञों ने इसे डीकोड कर लिया था ।ईरान के एक वरिष्ठ कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने इससे पहले कहा था कि शीघ्र ही आरक्यू-170 ड्रोन विमान का अनावरण किया जाएगा जिसका पुनर्निर्माण ईरान में किया गया है। उन्होंने एक टेलीवीजन कार्यक्रम में कहा कि सिपाहे पासदारान ने, देश की सीमा का उल्लंघन करने वाले अमरीकी ड्रोन विमान की सारी जानकारियां प्राप्त कर ली हैं।
अमरीका के आरक्यू-170 ड्रोन को सुरक्षित ज़मीन पर उतार कर सिपाहे पासदारान के जवानों ने सिद्ध कर दिया कि वे देश की सीमा का उल्लंघन करने वालों को मुंहतोड़ उत्तर देने के लिए हर समय तैयार हैं।
10 नवंबर 2014 - 18:44
समाचार कोड: 650556