9 नवंबर 2014 - 19:27
यूरोपीय संघ की नई पाबंदियां, परमाणु समझौते के विरूद्ध।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अख़फ़म ने रविवार को परमाणु वार्ता तथा समग्र परमाणु समझौते के लिए जारी प्रयासों का हवाला देते हुए यूरोपीय संघ के इस क़दम को असामान्य ज़िद तथा सवाल खड़ा करने वाली कार्यवाही बताया।

अबनाः इस्लामी गणतंत्र ईरान ने यूरोपीय संघ की ओर से कुछ ईरानी संस्थाओं पर फिर प्रतिबंध लगाए जाने की आलोचना की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अख़फ़म ने रविवार को परमाणु वार्ता तथा समग्र परमाणु समझौते के लिए जारी प्रयासों का हवाला देते हुए यूरोपीय संघ के इस क़दम को असामान्य ज़िद तथा सवाल खड़ा करने वाली कार्यवाही बताया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी स्थिति में जब परमाणु वार्ता जारी है, तथा वार्ता के पक्षों की ओर से समग्र परमाणु समझौते के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, यूरोपीय संघ का यह क़दम सवाल पैदा करने वाला, वार्ता प्रक्रिया के विपरीत तथा दूसरे पक्ष की प्रतिबद्धताओं के विरुद्ध है।
ब्रसेल्ज़ में ईरान के दूतावास ने भी यूरोपीय संघ के इस क़दम पर संबंधित अधिकारियों तक अपनी आपत्ति पहुंचा दी है।
यूरोपीय संघ ने जेनेवा में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाले आरंभिक परमाणु समझौते के बावजूद हालिया दिनों कुछ ईरानी संस्थाओं तथा अधिकारियों पर ग़ैर क़ानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया।