अबनाः ओमान की राजधानी मसक़त में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़, अमरीका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और गुट पांच धन एक तथा ईरान के बीच वार्ता की समन्वयक कैथ्रीन एश्टन की तीन पक्षीय वार्ता आरंभ हो गई है।
ईरान और गुट पांच धन एक के बीच समग्र परमाणु समझौते की समयसीमा से 15 दिन पहले होने वाली इस वार्ता का मुख्य बिंदु यूरेनियम संवर्धन का स्तर, ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाए जाने की प्रक्रिया तथा समग्र समझौते की कालावधि है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार वार्ता दोपहर के बाद भी जारी रहेगी।
इससे पहले ज़रीफ़, कैरी और एश्टन के बीच पिछले महीने विएना में वार्ता हुई थी जिसमें तीनों विषयों के बारे में विचार विमर्श किया गया था। वार्ताकारों का प्रयास है कि 24 नवम्बर की समयसीमा से पहले ही समग्र परमाणु समझौते तक पहुंच जाएं। ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के प्रमुख मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने हमेशा इस बात पर बल दिया है कि पश्चिम को चाहिए कि सद्भावना का प्रदर्शन करे और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अपनी ग़लत नीतियों पर आग्रह छोड़ दे ताकि ईरान के साथ समझौते का अवसर उसके हाथ से निकलने न पाए।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने पश्चिमी देशों विशेष रूप से अमरीका को सचेत किया है कि प्रतिबंधों को इस्लामी गणतंत्र ईरान को परमाणु तकनीक प्राप्त करने और उसे शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए प्रयोग करने से रोकने का साधन नहीं बनाया जा सकता और ईरान ने अपनी ज़रूरत के अनुरूप परमाणु गतिविधियों के स्तर का निर्धारण कर लिया है
9 नवंबर 2014 - 19:11
समाचार कोड: 650319
ओमान की राजधानी मसक़त में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़, अमरीका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और गुट पांच धन एक तथा ईरान के बीच वार्ता की समन्वयक कैथ्रीन एश्टन की तीन पक्षीय वार्ता आरंभ हो गई है।