9 नवंबर 2014 - 18:51
इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी तेहरान पहुंचे।

इराक़ के उप राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ तेहरान पहुंच रहे हैं।

अबनाः इराक़ के उप राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ तेहरान पहुंच रहे हैं।
उप विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ तेहरान पहुंच रहे हैं। उनका कहना था कि नूरी मालेकी अपनी इस यात्रा के दौरान ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट में द्विपक्षीय संबंधों, इराक़ की स्थिति सहित क्षेत्रीय समस्याओं और आतंकवाद से मुक़ाबले के विषय पर चर्चा करेंगे। ज्ञात रहे कि नूरी मालेकी का इराक़ के उपराष्ट्रपति के रूप में तेहरान का यह पहला दौरा है।