अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय पुलिस इंटरपोल ने ऐलान किया है कि दाइश समूह में प्रवेश करने के लिए दुनिया भर से आतंकवादी नावों के माध्यम से तुर्की पहुंचते हैं। इंटरपोल ने तुर्की से मांग की है कि अपने समुद्रीय और जमीनी रास्तों पर कंट्रोल करे।
अंतर-राष्ट्रीय पुलिस इंटरपोल के महासचिव रोनाल्ड नोबेल ने कहा है कि सभी देशों को चाहिए कि अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर कड़ी नज़र रखते हुये उसे अपने कंट्रोल में रखें, ताकि आतंकवादी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह सफ़र न कर सकें।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी आमतौर पर समुद्रीय रास्तों से यात्रा पसंद करते हैं, इसलिए बंदरगाहों पर निगरानी और सिक्योरिटी बढ़ाने की जरूरत है।
इसी के साथ इंटरपोल के आतंकवाद की रोकथाम करने वाले विभाग की डायरेक्टर हिलेरी पियर सेंट ने भी इस बात पर जोर देते हुए कि आतंकवादी समुद्रीय मार्ग से यात्रा करते हैं कि अक्सर आतंकवादी दाइश में शामिल होने के लिए समुद्री रास्ते से तुर्की के शहर अज़मेर जाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार दाइश और दूसरे तकफ़ीरी आतंकवादी समूहों में शामिल करने के लिए दुनिया के अस्सी देशों से हजारों आतंकवादी सीरिया और इराक़ पहुंचे हैं।
सीरिया और इराक़ दोनों देशों के नेताओं ने बार-बार अपने पड़ोसियों से यह मांग की है कि आतंकवादियों को आने जाने की सुविधा न कराई जाए और उनकी वित्तीय तथा हथियारों की सहायता बंद कर दी जाए तो वह खुद उन्हें खत्म करने में सक्षम हैं।
8 नवंबर 2014 - 20:18
समाचार कोड: 650119
अंतरराष्ट्रीय पुलिस इंटरपोल ने ऐलान किया है कि दाइश समूह में प्रवेश करने के लिए दुनिया भर से आतंकवादी नावों के माध्यम से तुर्की पहुंचते हैं। इंटरपोल ने तुर्की से मांग की है कि अपने समुद्रीय और जमीनी रास्तों पर कंट्रोल करे।