8 नवंबर 2014 - 20:06
इराक़, बीजी के 70 प्रतिशत हिस्से पर सेना का क़ब्जा।

इराक़ी सेना के एक उच्च अधिकारी ने बताया है कि शुक्रवार को इराक़ी सैनिकों ने सलाहुद्दीन शहर के मुख्य क्षेत्र बीजी के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर तकफ़ीरी आतंकवादियों से भीषण लड़ाई के बाद पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया है जिसमें इस देश की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी भी शामिल है

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के एक उच्च अधिकारी ने बताया है कि शुक्रवार को इराक़ी सैनिकों ने सलाहुद्दीन शहर के मुख्य क्षेत्र बीजी के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर तकफ़ीरी आतंकवादियों से भीषण लड़ाई के बाद पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया है जिसमें इस देश की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इराकी सैनिक बचे हुए हिस्से पर कंट्रोल के लिए लड़ रहे हैं।
इराकी सेना के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि इराकी सैनिकों ने बीजी में बड़ी सफलता हासिल की और शहर में पुलिस मुख्यालय सहित बड़ी इमारतों पर इस समय देश का परचम लहरा रहा है। इराकी अधिकारी के अनुसार बीजी के बचे हिस्से को मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की स्पीड थोड़ी धीमी हो जाएगी क्योंकि विदेशी समर्थित आतंकवादियों ने सड़कों पर बड़ी संख्या में विस्फोटक लगा रखे हैं।
इराक़ी सेना ने अक्टूबर के अंत में बीजी में कार्रवाई शुरू की थी। इस शहर में कई महीनों से दाइश का कब्जा था, यह कस्बा उत्तरी मूसेल शहर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है और मूसेल सिटी में इस समय दाइश के आतंकवादियों का कब्जा है। बीजी के स्वतंत्र होने से आतंकवादियों को रसद पहुंचाने वाला रास्ता बंद हो जाएगा।
इराक के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि इराक़ी वायुसेना ने तेल की दौलत से मालामाल बीजी में दाइश के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं।
पूर्वी सीरिया और उत्तरी और पश्चिमी इराक़ के इलाक़ों पर इस समय तकफ़ीरी आतंकवादियों का कब्जा है। इराक़ी सेना अब तक इस आतंकवादी गुट के खिलाफ लड़ाई में कई स्थानों को खाली कराने में सफल रही है और उसने चरमपंथी गुट के सफ़ाए तक अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है।